Exclusive Content:

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज, पीएम मोदी से मिले CM भजनलाल और दोनों डिप्टी सीएम

मंत्रिमंडल के गठन की चर्चा के बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक भी बनाए जाएंगे। इसके बाद तीनों ने अमित शाह से भी मुलाकात की।

राजस्थान की नई भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल के गठन की चर्चा के बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की।

मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक भी बनाए जाएंगे

मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक भी बनाए जाएंगे। मंत्रिमंडल गठन की कवायद के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा बुधवार को दिल्ली आए थे।

सीएम व डिप्टी सीएम ने इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।

17 मंत्री बनाए जा सकते हैं

जयपुर से दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान विधानसभा में सत्तापक्ष भाजपा की रणनीति तय करने को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार पहले चरण में 15 से 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिर लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होने की उम्मीद है।

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...