Exclusive Content:

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किलें, MUDA मामले में ईडी ने दर्ज की नई शिकायत

बेंगलुरूः कर्नाटक के मुख्यमंत्री मूडा में कथित घोटाले को लेकर लगातार घिरते जा रहे हैं। मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) मामले में घिरे प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने नई शिकायत दर्ज की है। मूडा मामले में सुबूतों को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और उनके बेटे यतीन्द्रा के खिलाफ ईडी ने एक और शिकायत को दर्ज किया है।
नई शिकायत में लगाए गए हैं ये आरोप

प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति ने सिद्धरामैया के खिलाफ एक नई शिकायत दी है। इसमें उन पर 14 साइट्स से संबंधित साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में सीएम के बेटे यतींद्र सिद्धरामैया पर भी आरोप लगाया गया है। इस शिकायत में दावा किया गया है कि MUDA अधिकारियों की संलिप्तता से साइटों को पुनः प्राप्त करके साक्ष्य नष्ट कर दिए गए हैं। प्रदीप कुमार ने जांच का अनुरोध किया है और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के लिए मामला दर्ज करने की मांग की है।

ईडी के सामने पेश हुए शिकायतकर्ता स्नेहमयी कृष्णा

वहीं, मूडा के भूखंड आवंटन से जुड़े कथित घोटाले के शिकायतकर्ताओं में से एक सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने आज जांच के संबंध में सबूत देने और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए ईडी के सामने पेश हुए। ईडी ने 30 सितंबर को मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी। इसमें मूडा की ओर से उनकी पत्नी पार्वती बी एम पर 14 स्थलों के किए गए आवंटन में कथित अनियमितताएं करने का आरोप है।

लोकायुक्त पुलिस ने सीएम के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर

सूत्रों ने बताया कि 27 सितंबर को लोकायुक्त पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद ईडी ने मैसूरु के सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता को ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने और मनी लांड्रिंग के तहत जांच के सिलसिले में सबूत देने और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए बुलाया था। कृष्णा की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धरमैया, उनकी पत्नी और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज की थी। उन्होंने ईडी में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here