Exclusive Content:

महिला अग्निवीरों की भर्ती रैली आज जबलपुर में, MP और छत्तीसगढ़ की कैंडिडेट्स लेंगी हिस्सा

उम्मीदवारों के दस्तावेंजो से लेकर बायोमेट्रिक जांच के लिए अलग से सेल बनाए गए है। जिसमें सेना के कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद महिला उम्मीदवार मैदान में दौड़ लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगी। सीइइ पास करने वाले उम्मीदवारों को सुबह सात बजे रादुविवि शारीरिक शिक्षा विभाग के मैदान में आयोजित की गई है।

 सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा अग्निवीर सैन्य पुलिस के रूप में महिला उम्मीदवारों के लिए आज रैली का आयोजन किया जाएगा। 805 महिला उम्मीदवारों ने अप्रैल 2023 में कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीइइ) पास कर मैरिट में जगह बनाई थी। इसमें छत्तीसगढ़ से कुल 103 और मध्य प्रदेश से 702 उम्मीदवारों ने पहले चरण में सफलता हासिल की है।
दिखाएंगी दमखम

चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड मुख्यालय भर्ती जोन (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ) द्वारा उनके पंजीकृत ईमेल आइडी पर जारी किए गए हैं। जबलपुर सेना पुलिस में महिला अग्निवीर बनने बुधवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय खेल परिसर में पहुंचकर अपना दम दिखाएंगी।

इसमें महिला उम्मीदवारों को 16 सौ मीटर दौड़ को पूरा करना होगा। साथ ही तीन फीट ऊंची कूद और दस फीट लंबी कूद की प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका मिलेगा। इसको लेकर रादुविवि खेल परिसर में सेना भर्ती कार्यायल की तरफ तैयारी कर ली गई है। खराब मौसम के चलते सेना भर्ती कार्यालय प्लान बी पर भी काम कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के दस्तावेंजो से लेकर बायोमेट्रिक जांच के लिए अलग से सेल बनाए गए है। जिसमें सेना के कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद महिला उम्मीदवार मैदान में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगी।

सीइइ पास करने वाले उम्मीदवारों को सुबह सात बजे रादुविवि शारीरिक शिक्षा विभाग के मैदान में आयोजित की गई है। उम्मीदवारों का एयरपोर्ट रोड जबलपुर स्थित भर्ती कार्यालय प्रवेश द्वार पर सुबह पांच बजे तक रिपोर्ट करना होगा। रैली भर्ती में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवार भाग ले रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की 103 और मध्यप्रदेश की 702 महिला उम्मीदवार मैदान में नजर आएंगी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...