Exclusive Content:

Tata Power का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ के पार, कंपनी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

Tata Power का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है। गुरुवार को कारोबार खत्म होने तक कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। टाटा पावर के शेयरों में आगे भी तेजी का अनुमान है। कंपनी ने अपने भविष्य के लक्ष्य शेयर करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2027 तक टाटा पावर का पूंजीगत व्यय बढ़कर 60000 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में इस वित्त वर्ष के दौरान लगातार तेजी देखने को मिली है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर की कीमत मार्च 2023 में करीब 185 रुपये थी। आज गुरुवार 7, दिसंबर का कारोबार खत्म होने तक इसके शेयर 332.15 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। टाटा पावर के शेयर में इस तेजी के चलते इसका मार्केट कैपिटल बढ़कर एक लाख करोड़ के पार हो गया है।

टाटा पावर का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ के पार

टाटा ग्रुप की यह छठी कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है। गुरुवार को कारोबार खत्म होने तक कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इससे पहले टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ से ऊपर का है।

कंपनी का फ्यूचर प्लान

टाटा पावर के शेयरों में आगे भी तेजी का अनुमान है। कंपनी ने अपने भविष्य के लक्ष्य शेयर करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2027 तक टाटा पावर का पूंजीगत व्यय बढ़कर 60,000 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

कंपनी का कहना है कि वह इसका 45 प्रतिशत हिस्सा रिन्यूवेबल एनर्जी क्षेत्र में लगाएगी। कंपनी ने बताया कि वह 2.8GW की दो पंप वाली हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं में लगभग 13,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना से कंपनी उपभोक्ताओं को 24×7 रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई करेगी।

टाटा पावर का क्लीन एनर्जी पोर्टफोलियो फिलहाल में 5.5 गीगावॉट का है। कंपनी ने साल 2030 तक इसे बढ़ाकर 20 गीगावॉट तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...