Exclusive Content:

शादी के बाद सामने आई मुक्ति और कुणाल के रिसेप्शन, एआर रहमान भी आए नजर

Mukti Mohan Reception Party मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) और एक्टर कुणाल ठाकुर (Kunal Thakur) 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद इस कपल का रिसेप्शन हुआ जिसकी एक झलक बड़ी बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरें शेयर करते हुए सिंगर ने बताया कि पार्टी में एआर रहमान भी शामिल हुए थे।

जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर कुणाल ठाकुर से 9 दिसंबर को सात फेरे लिए। 10 दिसंबर को इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। वहीं अब सोमवार को सिंगर नीति मोहन ने बहन की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरे शेयर की है।

मुक्ति मोहन का रिसेप्शन

शादी के बाद मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) और एक्टर कुणाल ठाकुर (Kunal Thakur) ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसकी एक झलक बड़ी बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। शेयर की कई तस्वीरों के साथ-साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा, जब भगवान परिवार को आशीर्वाद देने स्वयं आते हैं। समय निकालने और शादी समारोह में आने के लिए @arrahman सर को धन्यवाद

मुक्ति के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे ए आर रहमान

तस्वीरें शेयर करते हुए सिंगर ने बताया कि पार्टी में एआर रहमान भी शामिल हुए थे। एक तस्वीर में एआर रहमान को नवविवाहित जोड़े मुक्ति और कुणाल को बधाई देते देखा जा सकता है। इस मौके पर सिंगर ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में नीति एआर रहमान के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर सिंगर ने पेस्टल गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है।

मुक्ति मोहन का रिसेप्शन लुक

अपनी रिसेप्शन पार्टी में मुक्ति ने रेड कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आई। उनकी साड़ी में हर तरफ बारीक सुनहरी जरी का काम नजर आ रहा है । उन्होंने अपनी साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। इस लुक पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में ईयररिंग्स, माथे पर मांग टीका, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और सगाई की अंगूठी भी पहनी। तो वहीं, उनके पति कुणाल काले रंग की शेरवानी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

शादी में इमोशनल हुई थी शक्ति मोहन

मुक्ति की बहन शक्ति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस शादी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की थी और साथ ही अपनी बहन के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था, मेरे छोटे गोलू की शादी हो गई है। ऐसा लगता है जैसे मेरे दिल का एक टुकड़ा तुम्हारे साथ चला गया। मैं आपके और कुणाल ठाकुर के लिए बहुत खुश हूं। आदर्श साथी ढूंढने के लिए बधाई। आपका जीवन खुशियों और आनंद से समृद्ध हो। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी मुक्ति मोहन। हर चीज में मेरी साथी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...