Exclusive Content:

डंकी की रिलीज के पहले वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान:भीड़ से बचने के लिए चेहरा छुपाते नजर आए, साल में तीसरी बार आशीर्वाद लेने गए

शाहरुख खान आज यानी मंगलवार को वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। वे अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे।

ये साल में तीसरी बार है, जब शाहरुख अपनी फिल्म की रिलीज के पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इससे पहले वे फिल्म पठान और जवान की सफलता के लिए रिलीज से पहले मंदिर दर्शन करने गए थे।

भीड़ से बचने के लिए चेहरा छुपाते नजर आए
सोशल मीडिया पर शाहरुख का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे ब्लैक जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। वे हाई सिक्योरिटी के बीच दर्शन करने पहुचें। इस वक्त मैनेजर पूजा ददलानी भी ग्रीन जैकेट में उनके साथ दिखाई दीं।

रिपोर्ट में कहा जा रहा है, भीड़ से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा छुपाए रखा था। इस कारण उन्होंने बड़ी काली जैकेट से साथ टोपी पहन रखी थी।

मक्का में उमराह करने भी गए थे शाहरुख
कुछ समय पहले फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख मक्का भी पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर इस्लामी तीर्थ यात्रा उमराह की थी। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने फोटो शेयर करते हुए कंफर्म किया था कि शाहरुख ने मक्का पहुंच कर उमराह किया। इस दौरान वे सफेद लिबास में दिखाई दिए थे।

पिछले साल दिसंबर 2022 में पठान की सेक्सेस के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे
इससे पहले दिसंबर 2022 में शाहरुख खान वैष्णो देवी पहुंचे थे। उनकी फिल्म पठान जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी, जिसकी सफलता के लिए प्रार्थना करने वे माता के दरबार पहुंचे थे।यहां से शाहरुख की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन तस्वीरों में वे टीका लगाए दिखाई दिए थे। इस कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। ट्रोलर्स ने उस वक्त कहा कि शाहरुख अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए हिंदू बनने का नाटक कर रहे हैं।

जवान की सफलता के लिए भी मां के दरबार गए थे
7 सितंबर 2023 को फिल्म जवान रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के पहले भी शाहरुख वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वे नीले रंग की हुडी में थे, उनका चेहरा पूरी तरह ढका दिख रहा था। उन्होंने चेहरे पर काले रंग का मास्क भी लगाया हुआ था। शाहरुख के आस-पास सुरक्षाबलों का एक घेरा देखा गया था।

21 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म डंकी
शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डंकी को महज 85 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म डंकी की शूटिंग 75 दिनों में खत्म हो गई है, जिसमें से 60 दिनों तक शाहरुख खान के सीन्स की शूटिंग चली है। शाहरुख के अलावा फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...