Exclusive Content:

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ट्रेलर रिलीज, शिल्पा और सिद्धार्थ का जोरदार एक्शन

रोहित शेट्टी की एक्शन सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज से कलाकारों का लुक जारी होने के बाद मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा देते हुए हाल ही में, इसका टीजर भी रिलीज कर दिया था।
सीरीज से शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ओटीटी पर डेब्यू भी कर रहे हैं। इसके अन्य कलाकारों में विवेक ओबेरॉय और शरद केलकर हैं। रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स को एक अलग लेवल पर ले गए हैं। इसकी कहानी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर है जो एक आतंकी की तलाश कर रही है। उसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

एक्शन पैक्ड सीरीज
सिद्धार्थ, विवेक और शिल्पा की टीम है जो एक आतंकी हमले के बाद उस आतंकवादी को खोजने में जुटी है। ट्रेलर में दिल्ली के कई हिस्सों को दिखाया गया है। हर फ्रेम के साथ रहस्य और भी गहराता जाता है और आखिर में एक विस्फोट होता है। रोहित की यह कॉप यूनिवर्स एक अलग दुनिया में लेकर जाती है। ट्रेलर में शिल्पा और सिद्धार्थ का एक्शन भी देखने को मिलता है। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन रोहित और सुश्वंथ प्रकाश ने किया है। सीरीज को रोहित ने क्रिएट किया है।

ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ’19 जनवरी से खोज शुरू होगी। भारतीय पुलिस फोर्स, नई सीरीज केवल प्राइम वीडियो पर।’ इसके कुल 7 एपिसोड हैं।

कॉप यूनिवर्स की फिल्में
रोहित के कॉप यूनिवर्स के बारे में बात करें तो 2021 में ‘सूर्यवंशी’ आई थी जो कि कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी। 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। अन्य कलाकारों में अजय देवगन और अक्षय कुमार थे। अजय देवगन ने इसकी शुरुआत सिंघम से की।
रोहित की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है। फिल्म के कलाकारों में दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर को भी देख पाएंगे।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...