Exclusive Content:

PM मोदी ने दी पाली सांसद खेल महाकुंभ की शुभकामनाएं, कहा- खेल हमें जीवन में बेहतर बनने के लिए करते हैं प्रेरित

पाली सांसद खेल महाकुंभ शनिवार को पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाली सांसद खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि सेना से लेकर खेल तक राजस्थान की वीर भूमि के युवाओं ने सदैव देश का नाम रोशन किया है।

पाली सांसद खेल महाकुंभ शनिवार को पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाली सांसद खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं दी।

खेल में कभी जीत तो कभी आप सीखते हैं- PM मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सेना से लेकर खेल तक राजस्थान की वीर भूमि के युवाओं ने सदैव देश का नाम रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि राजस्थान के सभी खिलाड़ी इसी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि खेलो में हार तो कभी होती ही नहीं है। खेल में या तो आप जीतते हैं या तो आप सीखते हैं। इसलिए सभी खिलाड़ियों के साथ जो कोच और परिवारजन वहां उपस्थित हैं, उन सभी को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

खेल से युवा बुराइयों से भी दूर रहते हैं- PM

खेलों की एक बहुत बड़ी ताकत ये भी होती है कि खेल, युवाओं को बहुत सी बुराइयों से बचाकर रखते हैं। खेलों से इच्छाशक्ति मजबूत होती है, एकाग्रता बढ़ती है और हमारा फोकस स्पष्ट रहता है। चाहे ड्रग्स का जाल हो, दूसरे पदार्थों की लत हो, जो खिलाड़ी हैं, वह इन सब से दूर रहते हैं। खेल व्यक्तित्व के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद खेल म​हाकुंभ ने जिलों में, राज्यों में लाखों-लाख होनहार खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया है। ये खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों को तलाशने और तरासने का माध्यम बन गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि खेलों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये न केवल आपको जीतने की आदत डालते हैं, बल्कि आपको जीवन में बेहतर से बेहतर बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं। खेल हमें सिखाते हैं कि सर्वश्रेष्ठ की कोई सीमा नहीं होती।

पीएम मोदी ने कहा कि सैकड़ों एथलीट आज टॉप स्कीम के तहत देश-विदेश में ट्रेनिंग ले रहे हैं। खेलों इंडिया के माध्यम से भी 3,000 से ज्यादा खिलाड़ियों को हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा की मदद दी जा रही है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...