Exclusive Content:

PM Kisan Yojana 16 वीं किस्त की राशि कब आएगी अकाउंट में, किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

PM Kisan 16th Installment करोड़ों किसान को पीएम किसान स्कीम का लाभ मिल रहा है। इस स्कीम में सरकार द्वारा सालाना 6000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में मिलती है और हर किस्त किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है। अब किसान इस योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए किसानों को eKYC करवाना होगा।

 केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 16th installment) चलाई जा रही है। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को देश के सभी पात्र किसानों के अकाउंट में 15वीं किस्त की राशि जारी की थी। इसका लाभ 8 करोड़ से ज्यादा किसान को मिला है। अब किसान 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ किसानों को क्यों नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इसके अनुसार इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी करवाना है। सरकार ने ई-केवाईसी प्रोसेस को भी काफी आसान कर दिया है।

अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी किया जा सकता है। इसके अलावा बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए किसान को नजदीकी सीएससी केंद्र में जाना होगा।

ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित eKYC के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप भी इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं तो आप आसानी से इसका रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब फार्मर्स कॉर्नर को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद ‘New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ग्रामीण या फिर शहरी पंजीकरण में से कोई एक सेलेक्ट करें।
  • अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर भरें और राज्य चुनकर ओटीपी पर सेलेक्ट करें।
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • इसके बाद राज्य, जिला और बैंक अकाउंट जैसे बाकी जानकारी भरें।
  • अब ‘आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • आधार ऑथेंटिकेशन हो जाने के बाद अपने जमीन के दस्तावेज को अपलोड करें और सेव करें।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...