Exclusive Content:

अमेरिका में भारतीय क्लासिकल डांसर की गोली मारकर हत्या, शाम को निकले थे टहलने; TV एक्ट्रेस ने भारत सरकार से मांगी मदद

कोलकाता के भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। भट्टाचार्जी के अनुसार अमरनाथ घोष की 27 फरवर की शाम को मिसौरी के सेंट लुइस में हत्या कर दी गई थी। बता दें कि घोष सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से नृत्य में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे थे।

कोलकाता के भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसकी जानकारी x (पूर्व में ट्विटर) पर दी और विदेश मंत्री जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच की मांग की है।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अमरनाथ घोष की हत्या पर शोक जताते हुए X पर लिखा ‘मिसौरी के सेंट लुइस में मृतक अमरनाथ घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। हम फोरेंसिक, पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं और सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’

कैसे हुई हत्या?

भट्टाचार्जी के अनुसार, अमरनाथ घोष की 27 फरवर की शाम को मिसौरी के सेंट लुइस में हत्या कर दी गई थी। बता दें कि घोष सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से नृत्य में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) की पढ़ाई कर रहे थे। भट्टाचार्जी ने बताया कि वह शाम को टहलने के लिए निकले थे, तभी एक अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी।

घोष के नहीं थे माता-पिता

भट्टाचार्जी के ट्वीट के अनुसार, घोष के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। आरोपी के बारे में अभी तक कुछ सामने नहीं आया हैं। कुछ दोस्तों के अलावा घोष के परिवार में कोई नहीं है। दोस्तों ने घोष के शव को वापस भारत लाने की अपील की है। लेकिन, अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं मिल पाया है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...