Exclusive Content:

रोडवेज पंचकुला के चालक परिचालकों द्वारा शोषण के खिलाफ चक्का जाम करने का आह्वान

पंचकूला :हरियाणा रोडवेज पंचकुला के समस्त चालक/परिचालकों द्वारा डिपो महाप्रबंधक की शोषणकारी,दमनकारी और अमानवतावादी नीतियों के खिलाफ ‘ एक पंचकुला एक संगठन ‘ बनाकर महाप्रबंधक से मुलाकात की गई जिसमे सभी चालक/परिचालकों द्वारा अपनी जायज मांगों संबंधी 09 सूत्री पत्र महाप्रबंधक को सौंपा गया। इस मांग पत्र की 02 मांग जैसे सभी मार्गो पर ओवरटाइम को समान रूप से लागू करने,ओवरटाइम की अदायगी हर महीने पॉलिसी अनुसार 15 तारीख तक करने और व्यवस्था न होने तक ओवर टाइम की एवज में मिलने वाले ड्यूटी रेस्ट की गणना 04 घंटे पर 01 ड्यूटी रेस्ट दिए जाने संबंधी मांग पूरी करने का महाप्रबंधक पंचकुला को अवगत करा दिया गया। बाकी शेष बची मांगो को पूरा करने के लिए महाप्रबंधक जी एक महीने का समय ले सकते हैं लेकिन उपरोक्त लिखी दोनो जायज मांगों को उन्हे 23 अप्रैल से पूर्व करने का लिखित पत्र जारी करने का अल्टीमेटम दिया गया अन्यथा 23 अप्रैल को सुबह सभी शोषित चालक/परिचालक ने हड़ताल करने का एलान किया। हड़ताल होने की सारी जिम्मेदारी महाप्रबंधक पंचकुला की होगी। महाप्रबंधक पंचकुला की इस मीटिंग में पंचकुला डिपो के लगभग 100 से ज्यादा चालक परिचालकों ने भाग लिया।

महाप्रबंधक महोदय ने सभी मांगों को जायज मानते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने और इनके लिखित या मौखिक आदेश संबंधित शाखा को देने का आश्वासन दिया। मीटिंग में महाप्रबंधक जी के साथ यातायात प्रबंधक श्री व्योम दिनेश शर्मा,अकाउंट ऑफिसर,कार्यनिरीक्षीक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...