Exclusive Content:

छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक के बेटे समेत कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे है। यह सिलसिला चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद से चल रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को छिंदवाड़ा के कद्दावर कांग्रेस नेता रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय बैजनाथ सक्सेना के बेटे अमित सक्सेना भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। वहीं, सुरखी सीट से विधायक रहीं पारुल साहू की घर वापसी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कई कांग्रेसियों को बीजेपी अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के समक्ष कई कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनमें सागर जिले के सुरखी से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक पारूल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा अमित सक्सेना, डॉ. प्रतीभा राजगोपाल, जनपद सदस्य गैरतगंज रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेन्द्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, मध्यप्रदेश पुलिस कर्माचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा यादव बिट्टू, बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान सहित सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीजेपी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में आते हैं बुद्धिजीवी। नवरात्रि चल रही है हमारे लिए सौभाग्य को बात है। शक्ति की कृपा से लगातार बीजेपी की शक्ति बढ़ रही है। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह तो रण छोड़ कर ही भाग गए। अब राजगढ़ पहुचे हैं, जहां अकेले चुनाव लड़ने में भी डर रहे हैं। चार ओर लोगों को चुनाव लड़ाने की बात कर रहे है। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार किया है। कांग्रेस के नेता मैदान छोड़ कर भाग रहे है। राम का उपहास करने पर कांग्रेस की दुर्दशा हुई है।

बीजेपी छोड़ना मेरी गलती थी : पारुल साहू

बीजेपी की सदस्यता जॉइन करने के बाद पारुल साहू ने कहा कि बीजेपी छोड़ना मेरी गलती थी, अब वह गलती सुधार ली है। मैं एक लंबे अरसे बाद अपने परिवार में वापस आई हूं। मैं बहुत प्रसन्न हूं और दिल से काम करूंगी। पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी पूरी निष्पक्षता से निभाऊंगी। एजेंसी

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...