Exclusive Content:

मतदाता पर्ची नहीं मिली तो ऑनलाइन भी ले सकते हैं:भोपाल में 23 लाख पर्चियां बंटना है; अभी भी कई मतदाताओं को नहीं मिली

भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी। करीब 23 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इन्हें घर-घर मतदाता पर्चियां दी जा रही हैं। ताकि, वे आसानी से मतदान कर सकें। हालांकि, अब भी कई मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। वे ऑनलाइन या फिर एसएमएस करके भी पर्ची ले सकते हैं।

बता दें कि 2 मई तक भोपाल जिले में मतदाता पर्ची बांटी जानी हैं।

उज्जैन। आयोग बीते कई चुनावों से घर-घर मतदाता पर्चियों का वितरण भी करवा रहा है। पहले यह पर्चियां राजनीतिक दलों द्वारा बंटवाई जाती थी। इस बार भी उज्जैन जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 4 से 8 मई की अवधि में घर-घर जाकर इन मतदाता पर्चियों का वितरण बीएलओ के जरिए कराया जा रह ा है। 17 लाख से अधिक मतदाता पर्चियां बंटेंगी और अगर किसी को यह पर्ची नहीं मिलती है तो इसकी सूचना देने पर ईनाम स्वरूप मूवी के के दो टिकट मुफ्त जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग के आदेश अनुसार प्रत्येक मतदाता को उसकी मतदाता सूची प्रविष्टी की जानकारी एवं मतदान केन्द्र का विवरण दर्शाते हुये मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा मतदाता के निवास पर जाकर उपलब्ध कराई जाती है।

अधिकारियों के मुताबिक उज्जैन जिले के समस्त मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा 4 से 8 मई की अवधि में मतदाताओं के निवास पर जाकर वितरित की जायेगी। सभी मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरण के लिये जिले के समस्त बीएलओ को पाबंद किया गया है। अधिकारियों ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनको निर्धारित अवधि तक मतदाता सूचना पर्ची बीएलओ द्वारा उनके निवास पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो ऐसे मतदाता जिन्हें मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं हुई है अपना नाम, मोबाईल नं. विधानसभा क्षेत्र एवं मतदान केन्द्र की जानकारी के साथ अपनी शिकायत व्हाट्सएप अथवा दूरभाष पर दर्ज करा सकते है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...