Exclusive Content:

सीएम डॉ मोहन यादव बोले- पीएम मोदी ने समुद्र के अंदर जाकर भगवान कृष्ण को मोर मुकुट अर्पित कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया

केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो भगवान कृष्ण के नाम पर है, कितना अच्छा लगता है – बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय..  भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जिस राज्य का नाम हो वो कितनी पावन धरती है, और भगवान कृष्ण के साथ हमारा सम्बन्ध जुड़  जाए तो हमारे सारे जन्म सफल हो जाते हैं ।

लोकसभा चुनाव का सातवाँ चरण चल रहा है इसके लिए 1 जून को मतदान होना है, राजनीतिक दलों के नेता अंतिम चरण में भी जी जान से प्रचार में जुटे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के स्टार प्रचारक हैं वे आज बिहार पहुंचे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनके लिए वोट करने की अपील की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर प्रचार करने आज पहुंचे  उन्होंने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त व अशोक के शौर्य एवं अपार वैभव की साक्षी रही इस नगरी में जन-जन के चेहरे पर मुस्कान प्रमाण है कि मोदी सरकार के ‘विकास एवं गरीब कल्याण’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद दे रहा है।

बिहार का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर है, पवित्र है ये धरती 

मोहन यादव ने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि देश के सारे राज्य के नाम देख लो उनके नामों को लेकर अपनी अलग पहचान है लेकिन केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो भगवान कृष्ण के नाम पर है, कितना अच्छा लगता है – बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय..  भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जिस राज्य का नाम हो वो कितनी पावन धरती है, और भगवान कृष्ण के साथ हमारा सम्बन्ध जुड़  जाए तो हमारे सारे जन्म सफल हो जाते हैं ।  मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी ने भेंट द्वारका में समुद्र के अंदर जाकर भगवान कृष्ण को मोर मुकुट अर्पित कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...