Exclusive Content:

रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार करने वाली मिसाइल का करेगा निर्माण

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ हुई 36 साल पुरानी संधी को तोड़ने की घोषणा की है। मध्यम दूरी तक मार करने वाली इन मिसाइलों का निर्माण रोकने का यह समझौता रूस और अमेरिका के बीच 1988 में हुआ था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में पुतिन ने कहा कि अपने आक्रमण को नई मजबूती देने के लिए अब हम फिर से इन मिसाइलों का निर्माण करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के साथ हुई संधि को खत्म करने की घोषणा करते हुए परमाणु हथियार लेकर 5,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का निर्माण फिर से शुरू करने का आदेश दिया है।

1998 में हुआ था समझौता

मध्यम दूरी तक मार करने वाली इन मिसाइलों का निर्माण रोकने का यह समझौता रूस और अमेरिका के बीच 1988 में हुआ था। उस समय सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ इस बाबत समझौता किया था। 2019 में रूस पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अमेरिका इससे अलग हो गया था, लेकिन रूस की ओर से पुतिन ने समझौता खत्म होने की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को की है।

रूस की सुरक्षा के लिए जरूरीः पुतिन

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में पुतिन ने कहा कि अपने आक्रमण को नई मजबूती देने के लिए अब हम फिर से इन मिसाइलों का निर्माण करेंगे। रूस की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि समझौते से अमेरिका के हटने के बाद भी रूस ने 2019 के बाद मध्यम दूरी वाली इन मिसाइलों का उत्पादन शुरू नहीं किया था, लेकिन अमेरिका ने न केवल इन मिसाइलों का उत्पादन किया बल्कि अब वह इन्हें यूरोप को भी भेज रहा है। इसलिए अब हमें अपनी सुरक्षा के लिए इन मिसाइलों का उत्पादन करना पड़ेगा।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...