Exclusive Content:

Nepal: देउबा -ओली ने नेपाल में नई सरकार के गठन पर की चर्चा, सीपीएन-यूएमएल ने जारी किया व्हिप

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बुधवार को नेपाल में नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम और दोनों दलों द्वारा नई गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति के बाद मुलाकात की है। सीपीएन-यूएमएल ने शुक्रवार को होने वाले मतदान से पहले अपने सांसदों को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड के खिलाफ वोट करने के लिए व्हिप जारी किया है।

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बुधवार को नेपाल में नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम और दोनों दलों द्वारा नई गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति के बाद मुलाकात की है।

दोनों नेताओं के बीच बैठक का उद्देश्य नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल-यूनिफाइड मा‌र्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) द्वारा पिछले हफ्ते सरकार गिराने के बाद नई गठबंधन सरकार बनाने पर भविष्य की रणनीति तैयार करना था।

काठमांडू के बाहरी इलाके बुधनिलकांठा में देउबा के आवास पर हुई दो घंटे की बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ओली के नेतृत्व वाले नए गठबंधन के पक्ष में हस्ताक्षर कराने और इसे राष्ट्रपति को सौंपने जैसे मामलों पर चर्चा की।

एएनआइ के अनुसार, सीपीएन-यूएमएल ने शुक्रवार को होने वाले मतदान से पहले अपने सांसदों को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड के खिलाफ वोट करने के लिए व्हिप जारी किया है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...