Exclusive Content:

मोरनी में हादसे का खतरा: सड़क किनारे बढ़ती झाड़ियां और बेलें बन रहीं बड़ी समस्या

हरियाणा, पंचकूला / मोरनी : हरियाणा रोडवेज की नई बड़ी बसें मोरनी रोड पर सफर के दौरान हादसे के भय का सामना कर रही हैं। सड़क के दोनों तरफ बढ़ती झाड़ियां, बेलें, और पेड़ों की डालें बसों के शीशे टूटने का कारण बन रही हैं, खासकर यह समस्या बेलवाला से मांधना तक है। जिससे चालक और यात्रियों को भारी नुकसान हो सकता है।

नाडा साहिब टी पॉइंट मोरनी से वाया मांधना जाने वाले मार्ग पर यह दृश्य रिपोर्टर देव शर्मा ने स्वयं बस में सफर करते हुए देखा। यात्रियों और हरियाणा रोडवेज के चालक परिचालकों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि सड़क के दोनों तरफ की बेलें और डालियों को साफ करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी घटना या दुर्घटना से बचा जा सके।

रिपोर्टर ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल कंबोज से बात करने की कोशिश की, परंतु वह फोन नहीं उठा सके। इसलिए लोक निर्माण विभाग से भी अपील है कि उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त बड़ी झाड़ियों और बेलों को कटवाया जाए।

शासन से निवेदन है कि बड़ी बसें तो लगा दी गई हैं, लेकिन सड़क किनारे की झाड़ियों और पेड़ों की सफाई भी आवश्यक है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जल्द उठाया जाना चाहिए।

हरियाणा_रोडवेज मोरनी_रोड सड़क_सुरक्षा यात्रियों_की_सुरक्षा #शासन_से_अपील हादसे_का_खतरा सड़क_सफाई बस_यात्रा लोक_निर्माण_विभाग झाड़ियों_की_सफाई प्रशासन_से_निवेदन पत्रकार_देवशर्मा

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...