Exclusive Content:

पुलिस प्रशासन की लापरवाही: महिला पीड़िता की सुनवाई नहीं, आरोपी को मिली छूट

जिले रामपुर : पंचायत मसवासी की रहने वाली सरोज पत्नी श्री चंद्रपाल ने 28 जुलाई 2024 को एक नए नंबर से आई कॉल पर अश्लील गालियाँ और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की मदद की गुहार लगाई। लेकिन, मसवासी चौकी और टांडा थाना में उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया।

सरोज ने बताया कि कॉल करने वाला शोएव, जो खोद कलां का निवासी है, ने उसे गालियाँ दीं और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस पर सरोज अपने पुत्र के साथ मसवासी चौकी गई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई।

आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता और उसके परिवार ने दड़ीयाल चौकी का रुख किया, जहां कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने उन्हें समझौता करने के लिए कहा। लेकिन इस दौरान शोएव और उसके पिता ने पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया।

सभी प्रयासों के बावजूद, जब पीड़िता ने टांडा थाने में तहरीर दी, तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उनके पुत्र को थाने में बंद कर दिया और उल्टा उन पर दबाव डाला कि वे समझौता करें।

अब पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक उनकी किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

ई खबर मीडिया के लिए नितिन कुमार की खबर

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...