Exclusive Content:

दिल्ली मेट्रो निर्माण कार्य के कारण रोशनआरा रोड 45 दिनों तक बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया परामर्श

दिल्ली मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्य के कारण रोशनआरा सड़क को बंद कर दिया गया है। आगामी 45 दिनों तक के लिए इस सड़क को बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहन और पैदल यात्रियों के लिए ये मार्ग बंद रहेगी।
उत्तरी दिल्ली में डीएमआरसी द्वारा दोहरी सुरंग के निर्माण के कारण रोशनआरा रोड को बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य के कारण इस सड़क को एक महीने से अधिक समय तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस कारण यातायात और पैदल यात्रियों के लिए यह सड़क बंद रहेगी। शुक्रवार को जारी एक परामर्श में यह जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि शुक्रवार की मध्यरात्रि से लेकर 18 नवंबर तक यह सड़क बंद रहेगी। यानी इस दौरान इस सड़क पर वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए बाधित रहेगी।
दिल्ली में महीने भर के लिए बंद हुई ये सड़क
परामर्श में कहा गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आईएसबीटी से आने वाली और रोशनआरा रोड होते हुए शक्ति नगर की ओर जाने वाली बसों और भारी वाहनों की आवाजादी शामनाथ मार्ग, सिविल लाइंस, माल रोड से खालसा कॉलेज और शक्तिनगर चौक के रास्ते होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा रोशनआरा गोल चक्कर से पुल बंगश मेट्रो स्टेशन तक यानी दोनों ही मार्गों पर दोहरी सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें कहा गया है कि हल्के मोटर वाहनों की आवाजाही बर्फखाना चौक, लाला जगन्नाथ मार्ग से घंटाघर, चौधरी नंद लाल मार्ग, दीनानाथ मार्ग से होते हुए परशुराम अंडरपास से होगी।

पहले भी हो चुका है ऐसा
पुलिस ने इस निर्माण कार्य को लेकर यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन सड़कों की और जान से बचें और यदि संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में किसी सड़क के निर्माण कार्य को लेकर किसी रास्ते को बंद किया गया है। इससे पहले भी 60 दिनों तक के लिए सड़कों को बंद किया जा चुका है। बता दें कि ऐसी स्थिति में संभव होतो मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का सहारा लें, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत से बच सकें।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here