Exclusive Content:

दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से कहा

कहा गया है टर्मिनल टी1डी आईजीआईए दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर सभी एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली से आने-जाने वाले हवाई किराए में किसी भी असामान्य वृद्धि पर नजर रखें और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें। मंत्रालय ने एक्स हैंडल पर कहा कि चीजों को दोबारा सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए बिना किराया बढ़ाए ही काम किया जा सकता है।

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की चर्चा हर तरफ है। इसकी वजह से कई उड़ानें भी रद्द की गई। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एयरलाइनों से कहा कि वह रद्द होने वाली उड़ानों के लिए हवाई किराए में कोई वृद्धि न करें।

ढह गई थी छत

बता दें शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे टर्मिनल 1 (T1) के पुराने प्रस्थान प्रांगण में एक छत का एक हिस्सा गिर गया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

इंडिगो और स्पाइसजेट के घरेलू उड़ान संचालन को संभालने वाले T1 के बंद होने के कारण उड़ानें रद्द हो गई हैं और संचालन को अस्थायी रूप से T2 और T3 पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

किराए में न हो असामान्य वृद्धि

इसमें कहा गया है टर्मिनल टी1डी आईजीआईए, दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर सभी एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली से आने-जाने वाले हवाई किराए में किसी भी असामान्य वृद्धि पर नजर रखें और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि टी1 घटना के बाद, इंडिगो ने 62 उड़ानें प्रस्थान और 7 उड़ानें आगमन रद्द कर दिए हैं, जबकि स्पाइसजेट ने 8 उड़ानें प्रस्थान और 4 उड़ानें आगमन रद्द कर दिए हैं।

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...