Exclusive Content:

शशि पासवान के साथ हुई धोखाधड़ी अनिल किशोरी द्वारा पैसे हड़पने का मामला

हिमाचल प्रदेश : 11 जुलाई 2024 को शशि पासवान, जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित बुलेट कंपनी में काम करते हैं, एक अप्रत्याशित घटना का शिकार हुए। शशि पासवान और उनके छोटे भाई अनिल कुमार के बीच पैसों का लेन-देन होना था, लेकिन गलती से पैसे अनिल किशोरी के पास चले गए, जो कि कांगड़ा में एक सब्जी बेचने वाले हैं।

घटना का विवरण:

शशि पासवान को अपनी बेटी के स्कूल की फीस भरने के लिए अनिल कुमार के नंबर पर  8000 का ट्रांजैक्शन करना था। दुर्भाग्यवश, नाम की समानता के कारण शशि पासवान ने अनिल किशोरी के नंबर पर गलती से  8000 ट्रांजैक्शन कर दिए।

16 जुलाई 2024:

शशि पासवान को इस गलती का पता तब चला जब उनके छोटे भाई अनिल कुमार ने फोन पर बताया कि स्कूल से फीस ना भरने की सूचना आई है। तब शशि ने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक की और पाया कि पैसे अनिल किशोरी के नंबर पर गए हैं।

17 जुलाई 2024 शशि पासवान ने अनिल किशोरी से संपर्क किया और उनसे पैसे वापस करने को कहा। अनिल किशोरी ने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने के बाद शशि को अगले दिन 11:00 बजे आने को कहा। 18 जुलाई 2024 शशि पासवान फिर से अनिल किशोरी के पास गए, लेकिन अनिल ने फिर अगले दिन आने को कह दिया। यह प्रक्रिया कुछ दिनों तक चलती रही और अनिल किशोरी ने पैसे वापस नहीं किए। 19 जुलाई 2024 शशि पासवान ने बैंक से पासबुक में एंट्री करवाई और सारे विवरण अनिल किशोरी को दिखाए, लेकिन अनिल किशोरी ने पैसे वापस करने से मना कर दिया और शशि को धमकाने लगे। उन्होंने शशि को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शशि पासवान ने अब तक अपने पैसे वापस नहीं पाए हैं और इस घटना से काफी परेशान हैं।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...