Exclusive Content:

हाथरस के बबलू शर्मा को पुलिस व पड़ोसियों से हो रही परेशानी, उच्च अधिकारियों से की शिकायत

हाथरस  : जिले के निवासी 44 वर्षीय बबलू शर्मा ने अपनी मां विद्या देवी की संपत्ति को लेकर पुलिस और पड़ोसियों से हो रही परेशानियों की शिकायत की है। विद्या देवी, जो अब 85 वर्ष की हैं, को इंदिरा गांधी के शासनकाल में नसबंदी कार्यक्रम के तहत 80 वर्ग गज जमीन का प्लॉट मिला था। यह जमीन गाँव में स्थित है और उस समय बबलू शर्मा ने दाखिला खारिज भी कर दिया था।

बबलू शर्मा ने बताया कि इस संपत्ति पर एक कमरा और पुराना मकान बना हुआ है, जिसमें उनके पड़ोसी राजू ठाकुर, उनके भाई संजू ठाकुर और उनकी पत्नी अनीता ठाकुर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और काम करने से रोक रहे हैं। इसके अलावा, बबलू शर्मा को यह भी खतरा है कि उनके पड़ोसी उन्हें फौजदारी या अन्य तरह के मामलों में फंसाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस मामले में संज्ञान लेते हुए सिकंदरा राव थाना चौकी के राधेश्याम जी मौके पर पहुंचे, और काम रुकवा दिया, जिस पर फरियादी ने पुलिस की मिलीभगत के कारण बबलू शर्मा का आरोप है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। बबलू शर्मा ने बताया कि उनकी मां की इस प्रॉपर्टी पर विवाद बना कर पुलिस के सहयोग से काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने अपने मकान और हक की सुरक्षा के लिए भी उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

बबलू शर्मा ने उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की और न्याय की मांग की है। जब सीईओ पुलिस सिकंदरा राव सुरेंद्र सिंह से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।

इस मामले की पूरी जांच और उचित कार्रवाई की उम्मीद में बबलू शर्मा और उनकी मां विद्या देवी उच्च अधिकारियों की तरफ देख रहे हैं, ताकि उन्हें उनके मकान और हक मिल सके और उन्हें फौजदारी या अन्य मामलों में फंसाने का खतरा भी दूर हो सके।

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...