Exclusive Content:

मध्य प्रदेश में इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, भांग भी नहीं मिलेगी; मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलान

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा एलान किया है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मध्य प्रदेश में ड्राई डे मनाया जाएगा। ऐसे में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही सरकार ने भांग की दुकानों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है।

CM यादव ने क्या कुछ कहा?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि 22 तारीख को मध्य प्रदेश में सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा,

22 तारीख हम सभी के लिए एक अलग प्रकार की तारीख है, इसी दिन अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं वहां पर उपस्थित रहेंगे। पूरा देश आदर और श्रद्धा के साथ अपनी आंखों से इस कार्यक्रम को देखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार भी जनभावनाओं के साथ है। ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि 22 तारीख को ड्राई डे रहेगा अर्थात हमारी तमाम प्रकार की मदिरा की दुकानें, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। सभी प्रकार के मादक पदार्थों की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

सनद रहे कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...