Exclusive Content:

देश का मानसून ट्रैकर:बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल में 50km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; MP में दशहरा तक वर्षा नहीं

देश के अधिकतर राज्यों से मानसून विदा ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की संभावना है, जिससे पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

IMD ने 16 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

बिहार के 20 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राज्य के 17 जिलों में 14.62 लाख आबादी पहले से बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। ऐसे में बारिश से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

यूपी के गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से 29 गांवों में बाढ़ की आ गई है। महराजगंज में 20 से अधिक गांव बाढ़ में डूब गए हैं। करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। स्कूल-कॉलेज और सड़कें जलमग्न हैं। वाराणसी में 3 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ दो घंटे में 6.3 मिमी बारिश हुई। एक जर्जर दो मंजिला मकान ढह गया।

दूसरी तरफ, राजस्थान, गुजरात में बारिश नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश में दशहरा तक बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य के ग्वालियर में 3 अक्टूबर को तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 36.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

केंद्र की बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों को 5858.60 करोड़ रुपए की मदद केंद्र सरकार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों को 5858.60 करोड़ रुपए की मदद जारी की। सबसे ज्यादा 1492 करोड़ रुपए महाराष्ट्र के लिए और सबसे कम 19.20 करोड़ रुपए नगालैंड को दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ रुपए, केरल को 145.60 करोड़ और बिहार के लिए 655.60 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

बिहार-पश्चिम बंगाल जाएगी IMCT टीम केंद्र सरकार की जारी मदद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान के लिए है। बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए IMCT जल्द इन राज्यों में भेजी जाएंगी। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आपदा प्रभावित राज्यों को NDRF से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश में पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है, लेकिन इस बार ऐसा होने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिलों से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। इसके बाद इन जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है। ग्वालियर में गुरुवार को पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर से बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस साल मानसून एक हफ्ते की देरी से 15 अक्टूबर तक खत्म होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। लौटते मानसून से प्रदेश के कुछ जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहेगा। बारिश रुकने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और जगदलपुर में पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। 5 अक्टूबर से 5 जिले- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और सिरमौर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। छह और सात अक्टूबर को मौसम साफ हो जाएगा। 8 अक्टूबर को फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। राज्य से मानसून की विदाई हो चुकी है। 14 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है।

हरियाणा में शुक्रवार, 4 अक्टूबर की रात से मौसम बदलेगा। चुनाव के दिन यानी 5 अक्टूबर को 18 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 7 अक्टूबर को फिर हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, राज्य में 24 घंटे में रात के तापमान में 1.1 डिग्री की कमी आई है। हिसार में सबसे कम 21.6 डिग्री तापमान रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदलेगा। इस दौरान 8 जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, यह राज्य के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक रहा है। गुरुवार, 3 अक्टूबर को बठिंडा और फरीदकोट में सबसे अधिक 38.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here