Exclusive Content:

लंदन में उपराष्ट्रपति धनखड़ की राहुल गांधी को खरी-खरी, कैम्ब्रिज वाले बयान पर बिना नाम लिए साधा निशाना

Jagdeep Dhankhar attack Rahul Gandhi उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र को खतरे वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सोचे समझे निराधार आरोप लगाते हैं लेकिन भारतीय लोकतंत्र सबसे मजबूत है।

किंग चा‌र्ल्स तृतीय की ताजपोशी में शामिल होने ब्रिटेन पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को भारतीय समुदाय मुलाकात की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भारत इस समय ऐसा लोकतंत्र है जो किसी भी वैश्विक मानकों पर सबसे मजबूत है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लंदन में भारतीय मूल के पूर्व और वर्तमान सांसदों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल के Cambridge University वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर अगर कोई बिना सच के और निराधार बातें करता है तो उसपर कोई भी विश्वास नहीं करता है। उनकी बातें कहीं नहीं टिकती हैं। धनखड़ ने आगे कहा कि ईमानदार राय देश के काम आती है, लेकिन दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों को हमें नकारना ही होगा।

पीएम मोदी की तारीफ

जगदीप धनखड़ ने कहा कि यदि भारत के तीन अंगों – विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को देखें तो आप पाएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका सभी सामाजिक मापदंडों के अकल्पनीय स्तर पर मानवता का कार्य कर रही है और उन्होंने लोगों की तकलीफों को कम करने का काम किया है। आम आदमी को सशक्त बनाया है।

भारतीय न्यायपालिका की तारीफ

धनखड़ ने भारतीय न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि देश में न्यायपालिका शीर्ष अदालत से लेकर नीचे तक “मजबूत” है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी के लिए भारतीय न्यायपालिका की पहुंच का कोई मुकाबला नहीं है। इस समय हमारे पास भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सबसे प्रबुद्ध व्यक्तियों में से एक है, एक ऐसा व्यक्ति जो विशाल अनुभव, प्रतिबद्धता, जुनून, अत्यधिक प्रतिभाशाली से भरे हैं।

राहुल ने संसद और न्यायपालिका पर उठाए थे सवाल

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इसी साल छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र के खतरे में होने की बात कही थी। राहुल ने कहा था कि भारत की स्वतंत्र संस्थानों पर भी खतरा है और उसे RSS ने हथिया लिया है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...