Exclusive Content:

तेल की कीमतों में वृद्धि से बाजार की तेजी में आ सकती है रुकावट

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने गुरुवार को कहा कि तेल की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ-साथ खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता बाजार में पिछले दो महीनों की लंबी रैली में रुकावट पैदा कर सकती है। गुरुवार को धीमी शुरुआत के बाद, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति के बीच बाजार हरे निशान में चला गया। उन्होंने कहा कि हालांकि समग्र रुझान नरम रहा, त्योहारी अवकाश से पहले एफआईआई मौन रहे और गुरुवार को अमेरिकी जीडीपी डेटा की घोषणा से पहले वैश्विक बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को सेंसेक्स 358.79 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 70,865.10 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 104.90 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 21,255.05 पर बंद हुआ। नायर ने कहा कि हाई वैलुएशन के कारण निकट भविष्य में कुछ कॉनसॉलिडेशन की जरूरत है। चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा कि बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को 104.9 अंक की बढ़त के साथ हरे निशान में सत्र का समापन किया।

अगर निफ्टी 21,500 के स्तर को पार कर जाता है, तो आने वाले दिनों में 21,650 और 21,750 तक बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सेक्टरों में, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और एफएमसीजी में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि धातु, फार्मा, रियल्टी, बिजली और तेल और गैस के साथ-साथ पूंजीगत वस्तुओं में 1-2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...