Exclusive Content:

वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक होना जरूरी: विंध्याचल सिंह

जैसलमेर :  भारतीय रिजर्व बैंक और क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में गांव बड़ा बाग में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से सहायक महाप्रबंधक विंध्याचल सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता की जानकारी देते हुए बताया कि सभी ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक होना जरूरी है , महिला स्वय सहायता समूह के माध्यम से छोटी-छोटी बचत और बैंक से ऋण लेकर अपना स्वरोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी । जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कमल सिंह खींची और उदित गहलोत ने धोखाधड़ी से बचने के लिए लॉटरी तथा फ्रॉड योजनाओं से बचना ,अपना पिन, पासवर्ड, सीवीवी या ओटीपी किसी को शेयर नहीं करना चाइए और ऑनलाइन शॉपिंग एवं साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई।
नाबार्ड से डीडीएम प्रदीप कुमार ने महिलाओं को नाबार्ड की योजनाओं के बारे में बताते हुए बैंक से जरूरत के अनुसार ऋण लेकर स्वरोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर चोखाराम चौधरी ने बताया कि आर्थिक नियोजन लक्ष्य पूर्ति के लिए एक जरूरी कदम है। प्रत्येक परिवार को मासिक आमदनी के अनुसार आवश्यक ,अनावश्यक अनियोजित खर्च पर विस्तार से जानकारी दी गई । चौधरी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सेंटर मैनेजर तेमाराम परिहार और फिल्ड कोऑर्डिनेटर नागेश पंवार ने वित्तीय साक्षरता केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बचत करना अति आवश्यक है और अपनी बचत करके भविष्य के लिए अपने लिए और बच्चों के लिए वित्तीय प्रबंधन करें।

ई खबर मीडिया के लिए प्रताप चन्द की खबर

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...