Exclusive Content:

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट में Jasprit Bumrah करेंगे रेस्ट, KL Rahul नहीं लौट पाए; BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। रांची टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी कि बुमराह को रिलीज और उनके अलावा केएल राहुल (KL Rahul) चौथे टेस्ट के लिए चोटिल होने के चलते बाहर हो गए हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। रांची टेस्ट से पहले बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी कि बुमराह को रिलीज और उनके अलावा केएल राहुल चौथे टेस्ट के लिए चोटिल होने के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं, मुकेश कुमार, जिन्हें तीसरे टेस्ट मैच में भारत की स्क्वॉड से बाहर किया गया था, वह रांची में भारत की स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं।

IND vs ENG 4th Test: रांची टेस्ट के लिए Bumrah को आराम, तो KL Rahul हुए बाहर

दरअसल, बीसीसीआई ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रांची में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने यह बताया है कि बुमराह को वर्क लोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है।

उनके अलावा केएल राहुल को चौथे टेस्ट के लिए बाहर किया गया। केएल राहुल (KL Rahul) चोटिल होने के चलते रांची टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था।

ऐसे में चौथे टेस्ट के लिए भी पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और उन्हें रांची टेस्ट में डेब्यू का मौका भी मिल सकता है। वहीं, मुकेश कुमार (Mukesh Kumar), जो राजकोट टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें चौथे टेस्ट के लिए भारत की स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल। वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...