Exclusive Content:

कानपुर के सिंगर वैभव गुप्ता ने जीता ‘इंडियन आइडल 14’ का खिताब

‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन को अपना विनर मिल गया है। कानपुर के सिंगर वैभव गुप्ता ने खिताब अपने नाम किया है। शो के अंत तक बचे रहने वाले टॉप 6 की सूची में वैभव गुप्ता ने सुभदीप दास, आद्या मिश्रा, अंजना पद्मनाभन, पीयूष पंवार और अनन्या पाल को पछाड़कर ‘इंडियन आइडल 14’ की ट्रॉफी अपने नाम की है।

‘इंडियन आइडल 14’ का ख़िताब जीतने के बाद वैभव गुप्ता को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये इनाम में मिले हैं। इतना ही नहीं, उन्हें एक चमचमाती कार भी गिफ्ट की गई है। ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन के विजेता वैभव गुप्ता को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस शो के 6 फाइनलिस्टों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन वैभव ने सभी को पछाड़ते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आखिरी एपिसोड काफी शानदार रहा। इस एपिसोड में सभी ने जमकर धमाल किया। इस बार शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आए सोनू निगम ने शो की खूबसूरती बढ़ा दी।

सुभदीप दास-चौधरी को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया है। इसके साथ ही पीयूष पंवार दूसरे रनरअप बने, जिन्हें 5 लाख रुपये का इनाम मिला। अनन्या पाल तीसरी रनर-अप बनीं और उन्हें पुरस्कार के रूप में 3 लाख रुपये और एक कार मिली।

ग्रैंड फिनाले को एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला ने होस्ट किया तो विशाल ददलानी एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आए। इसके साथ ही गायक कुमार शानू और गायिका श्रेया घोषाल ने भी इस शो के लिए जज का पद संभाला। इंडियन आइडल 14 की खिताबी ट्रॉफी जीतने के बाद वैभव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे सच में विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने शो जीत लिया है। इसने देशभर के लोगों का दिल जीत लिया है।”

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...