Exclusive Content:

पाकिस्तान में धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि, भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे भारत से पहुंचे 62 हिंदू तीर्थयात्री

किस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 62 हिंदू वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंच गए है। आमिर हाशमी ने कहा कि ईटीपीबी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।

पाकिस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 62 हिंदू बुधवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंचे है। इवेक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए कुल 62 हिंदू तीर्थयात्री बुधवार को भारत से लाहौर पहुंचे।

कटास राज मंदिर में होगा महाशिवरात्रि का आयोजन

आमिर हाशमी ने कहा कि ईटीपीबी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।

कृष्ण मंदिर और लाहौर किला का दौरा करेंगे हिंदू तीर्थयात्री

उन्होंने कहा कि वाघा में धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त सचिव राणा शाहिद सलीम ने विश्वनाथ बजाज के नेतृत्व में आए हिंदुओं का स्वागत किया। तीर्थयात्री 10 मार्च को लाहौर लौटेंगे और 11 मार्च को वे कृष्ण मंदिर, लाहौर किला और लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करेंगे। वे 12 मार्च को भारत लौटेंगे।

अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में किए थे दर्शन

बता दें कि पाकिस्तान के श्री कटासराज मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने से पहले भक्तों ने बुधवार को अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर में दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान उच्चायोग ने 6 से 12 मार्च तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...