Exclusive Content:

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मप्र के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 (4G Khelo India University Games 2023) का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा में 17 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स (4G Khelo India University Games 2023) में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) ने तीन पदक (won three medals) अर्जित किये हैं।

विस्तृत परिणाम-
आर्चरीः मप्र राज्य आर्चरी अकादमी के खिलाड़ी चिराग विद्यार्थी ने शुक्रवार को 50मी. कम्पाउण्ड इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 142 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे के आदित्य ने रजत और चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरप्रीत सिंह मान ने कांस्य पदक अर्जित किया। चिराग जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कुश्तीः मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के कुश्ती खिलाड़ी उदित पटेल ने 60 कि.ग्रा. ग्रीको रोमन इवेन्ट में खेल प्रदर्शन का अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। जी.के.यू. के मोहित नरवाल ने स्वर्ण और एन.आई.आई.एल.एम.यू. के कपिल दलाल ने कांस्य पदक अर्जित किया।

वहीं, इन्दौर के श्रवण कौशिक ने 57 कि.ग्रा. ग्रीको रोमन इवेंट में रजत पदक अर्जित किया। एस.यू. के अमोल बहादुर बोंगर्दे ने स्वर्ण और सी.बी.एल.यू. के सतीश ने कांस्य पदक अर्जित किया। उदित मध्यांचल प्रोफशनल विश्वविद्यालय भोपाल और श्रवण देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इन्दौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने बधाई दी है।

शनिवार को होने वाले मुकाबलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी
4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती के मुकाबले होंगे। इनमें तीरंदाजी (रिकर्व 70 मी. मिक्स में चिराग विद्यार्थी और कृतिका बिजपुरिया फाइनल में भाग लेंगे और पुरुष और महिला हॉकी की टीमें सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...