Exclusive Content:

‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब सलाह

Narayan Kushwaha advice to women मध्यप्रदेश के मंत्री का विवादित बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पतियों की शराब छुड़ाने के लिए महिलाओं को उन्हें घर में ही पीने देने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि माता-बहनें चाहती है कि उनके पति शराब न पिए तो पहले पति को बताएं कि बाजार में कहीं मत पियो।

मध्यप्रदेश के एक मंत्री का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Kushwaha advice to women) ने पतियों की शराब छुड़ाने के लिए महिलाओं को ऐसी सलाह दी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, भोपाल में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं को अपने पति को बाहर की बजाए घर में ही शराब पीने को कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वो घर पर बच्चों के सामने पीएंगे तो खुद पर शर्म आएगी और शराब छोड़ देंगे।

मेरे सामने पीयो शराब…

मंत्री ने कहा कि माता-बहनें चाहती है कि उनके पति शराब न पिए तो पहले पति को बताएं कि बाजार में कहीं मत पियो। आप घर आओ, खाना खाओ और मेरे सामने पियो। उन्होंने कहा कि पति जब सामने पिएंगे तो उनकी लिमिट कम होती जाएगी। धीरे-धीरे वो शराब पीना ही छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें शर्म आएगी कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शराब पी रहा हूं। उसे वो भी बातें बताएं कि तुम्हारे बच्चे आगे शराब पिएंगे।

गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आने चाहिए

मंत्री ने आगे कहा कि सामाजिक संस्कारों के कारण कई लोग ऐसा नहीं कर पाते, लेकिन गलत काम रोकने के लिए संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए। शराब पीने वालों को बेलन दिखाएं, खाना न दें। महिलाएं एकजुट होकर बेलन गैंग बनाए। कुशवाह ने कहा कि नशे की बुराई को खत्म करने के लिए सभी धार्मिक, आध्यात्मिक संस्थाओं से सहयोग लें। इसके लिए समाज में जनजागरण करें।

कांग्रेस ने कसा तंज 

नारायण सिंह कुशवाह के इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख मुकेश नायक ने निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी ने जो बोला है उसका आशय तो सही है, लेकिन बोलने का तरीका गलत है। उन्होंने कहा कि अगर पति घर में शराब पिएंगे तो घर कलह की जगह बन जाएगा और घरेलू हिंसा इससे बढ़ेगी। उन्हें पुरुषों को शराब न पीने की सलाह देनी चाहिए थी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...