Exclusive Content:

विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की शुरुआत करेंगे PM मोदी , मजबूत बनेगी खाद्य सुरक्षा

पीएम मोदी आज विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन करेंगे। इससे छोटे और सीमांत किसानों को काफी लाभ होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज पीएम विश्व भर में सहकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन करने वाले हैं। इस योजना के अंतर्गत 11 राज्यों में पैक्सो यानी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का संचालन होगा। इसके अलावा कुछ अन्य योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

500 पैक्सो की शुरुआत

कृषि एवं गोदामों के लिए लगने वाली बुनियादी जरूरतों को समय पर अच्छी तरह पूरा किया जा सके। इस उद्देश्य से देश भर में 5 सौ पैक्सो की नींव रखी जाने वाली है। खाद्य सुरक्षा मजबूत किए जाने के उद्देश्य से खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और पैक्सो के गोदामों को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। पैक्सो आराम से सब्सिडी और ब्याज अनुदान का लाभ उठा सके इसके लिए पहले से चलाई जा रही कुछ कृषि विपणन योजनाओं का सहयोग लिया जाएगा।

पैक्सो होंगे डिजिटल

छोटे किसान सशक्त बन एक और सहकारी क्षेत्र मजबूत बने इसलिए पैक्सो में कंप्यूटरीकरण भी किया जाएगा। इससे बिना किसी परेशानी के कनेक्टिविटी मिल सकेगी। पैक्सो को जिला केंद्रीय सहकारी और राज्य सहकारी बैंक के साथ जोड़कर इसे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जब ये नाबार्ड से जुड़ जाएंगे तो इनकी बड़ी हुई संचालन क्षमता का फायदा सीमांत किसानों को मिलने वाला है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉमन सॉफ्टवेयर निर्मित किया गया है।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...