Exclusive Content:

कम से कम 17 वर्ष की आयु वाले ही कर पाएंगे NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, आवेदन आज से संभव

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। NTA द्वारा पिछले वर्ष की परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार वे ही उम्मीदवार पंजीकरण (NEET UG Registration 2024) कर सकेंगे जिनकी आयु निर्धारित 17 वर्ष से कम न हो। आयु की गणना तिथि परीक्षा के वर्ष में 31 दिसंबर होगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में संचालित होने वाले मेडिकल और डेंटल यूजी कोर्सेस (MBBS व BDS) के साथ-साथ तमाम आयुष कालेजों में यूजी कोर्सेस (BAMS, BHMS, BUMS, BYNS, आदि) में इस साल दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) यानी नीट यूजी में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण (NEET UG Registration 2024) जल्द ही शुरू किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी 2024 आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 9 फरवरी 2024 से आरंभ किए जाएंगे।

NEET UG Registration 2024: कम से कम 17 वर्ष की आयु वाले ही कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

हालांकि, नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा। NTA द्वारा पिछले वर्ष की परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार वे ही उम्मीदवार पंजीकरण (NEET UG Registration 2024) कर सकेंगे, जिनकी आयु निर्धारित 17 वर्ष से कम न हो। आयु की गणना तिथि परीक्षा के वर्ष में 31 दिसंबर होगी। ऐसे में नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण करने हेतु उम्मीदवारों का जन्म 31 दिसंबर 2007 को या इससे पहले हुआ होना चाहिए। ऐसे में 1 जनवरी 2008 या इसके बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।

NEET UG Registration 2024: नहीं है कोई अधिकतम आयु सीमा

साथ ही, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण (NEET UG 2024 Registration) के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा है। ऐसे में कम से कम 17 वर्ष की आयु पूरा करने वाले और निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले सभी आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

NEET UG Registration 2024: कहां करें पंजीकरण?

NTA द्वारा नीट यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण इस परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल, neet.nta.nic.in पर स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस पोर्टल पर एक्टिव होने वाले लिंक से अपना आवेदन (NEET UG 2024 Application) ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...