Exclusive Content:

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने आष्टा के नवीन थाना भवन का किया लोकार्पण

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर तथा डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आष्टा के नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया। यह नवीन थाना भवन 94 लाख रूपये की लागत से 5535 वर्गफुट क्षेत्रफल मे बना है।

शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नवीन थाना भवन में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से पुलिस बेहतर ढंग से कार्य संपादन कर सकेगी। इसके साथ ही थाने मे आने वाले नागरिकों को बेहतर परिवेश मिलेगा। श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहती है और हर परिस्थिती में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। श्री वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जन लोगों का सम्मान होना चाहिए और दुर्जनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होना चाहिए। उन्होनें कहा कि थाने परिसर का वातावरण और पुलिस का व्यवहार एैसा होना चाहिए कि थाने में आने वाले व्यक्ति को यह लगे कि उसके साथ न्याय होगा।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि लोगों के काम सुगमता से हो सकें इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व संबधी कामों के लिए लोगों को भटकना न पडे इसके लिए प्रदेश में राजस्व महाभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 30 लाख से भी अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रदेश के थानों का उन्नयन तथा नवीन भवनों की दे रहे हैं सौगात -विधायक श्री इंजिनियर

विधायक श्री गोपाल सिंह इंजिनियर ने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए पुराने थाना भवन में पर्याप्त स्थान नही था। इस नवनिर्मित भवन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी कार्य संपादन करना पहले से अधिक सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के सभी थानों को उन्नयन और नये थाने की सौगात दे रहे है। डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस नवीन सर्वसुविधायुक्त थाना भवन से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को कार्य संचालन में सुविधा होगी और थाने में आने वाले नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

सर्वसुविधायुक्त नवीन थाना भवन से पुलिस की कार्यक्षमता में होगी वृद्धि -कलेक्टर श्री सिंह

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने नवीन थाना भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां कार्य संपादित करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे व्यापार हो या अन्य कोई व्यवसाय हो या अन्य कोई सेवा हो, प्रत्येक व्यक्ति के काम एक समय निर्धारित होता है, लेकिन पुलिस का कोई निर्धारित समय नही है, उन्हें जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहना पडता है।

नवीन भवन से नागरिकों को और अधिक बेहतर सेवाएं दे पाएगी पुलिस -एसपी श्री अवस्थी

एसपी श्री मंयक अवस्थी ने कहा कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से आष्टा थाना बहुत महत्वपूर्ण है। बढती जनसंख्या और कानून व्यवस्था की नई चुनौतियों को देखते हुए काफी समय से नवीन भवन की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि 94 लाख रूपये की लागत से निर्मित यह थाना भवन वर्तमान समय की सभी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाया गया है। थाना भवन में महिलाओं, बच्चों के लिए पृथक कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस थाना भवन की खास बात यह है कि वर्षा के जल संरक्षण के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे इस परिसर के भू-जल में वृद्धि होगी। इस अवसर पर आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, श्री रायसिंह मैवाडा तथा श्री धारासिंह पटेल सहित गणमान्य नागरिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...