Exclusive Content:

अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय टीम, बेंगलुरु में खेला जाएगा आखिर मैच

दोनों मैचों में 6 विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले टी-20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर अंतिम ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है।

मोहाली और इंदौर में जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे और आखिरी टी20 मैच में वह अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा के फार्म में लौटने की भी उम्मीद कर रही होगी। जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम टी-20 मुकाबला होगा।

दोनों मैचों में 6 विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले टी-20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर अंतिम ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है।

शिवम दुबे और विराट की अटैकिंग अप्रोच

अब बल्लेबाज पहली गेंद से ही आक्रामक खेल रहे हैं और शिवम दुबे तथा विराट कोहली ने इसका उदाहरण पेश किया। कप्तान रोहित का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और सस्ते में विकेट गंवा दिया।

कुलदीप और आवेश को मिल सकता है मौका

आखिरी मुकाबले में कुलदीप यादव और आवेश खान को मौका मिल सकता है। कुलदीप को रवि बिश्नोई या वाशिंगटन सुंदर की जगह और आवेश को मुकेश कुमार की जगह उतारा जा सकता है। विकेटकीपर जितेश शर्मा रायपुर में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चौथे मैच के बाद से टी-20 खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान के लिए फॉर्म चिंता का विषय

उन्हें आराम देने का विचार होने पर संजू सैमसन को उतारा जा सकता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान को आरंभिक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो दोनों मैचों में विफल रहे हैं।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...