Exclusive Content:

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा गिरा, रियल्टी सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

महीने के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,960 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 4.64% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.23% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 5.18% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 27 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% चढ़कर 42,313 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.39% गिरकर 18,119 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.13% गिरकर 5,738 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 27 सितंबर को 1,209.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,886.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

डिफ्यूजन इंजीनियर्स के IPO के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन

डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। यह इश्यू 26 सितंबर को ओपन हुआ था। पिछले दो कारोबारी दिन में डिफ्यूजन इंजीनियर्स का IPO टोटल 27.74 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 34.85 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.28 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 47.39 गुना सब्सक्राइब हुआ।

4 अक्टूबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड इस इश्यू के जरिए टोटल ₹158 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी पूरे ₹158 करोड़ के 9,405,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

शुक्रवार को बाजार ऑलटाइम हाई बनाकर गिरा था

इससे पहले शुक्रवार यानी 27 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार 8वे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 264 अंक की गिरावट के साथ 85,571 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 37 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 20 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.55% की गिरावट थी। जबकि, ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 2.37% की तेजी थी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...