Exclusive Content:

RCB और MI की इन दो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ मचाया तहलका

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मैच में श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। श्रेयंका को दो विकेट मिली। वहीं सैका इशाक को एक सफलता मिली। श्रेयंका महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी (RCB) के लिए खेलती हैं। वहीं सैक इशाक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलती हैं। श्रेयंका ने पहले मैच में दो विकेट लिए तो इशाक ने 1 विकेट हासिल की।

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार से आगाज हो गया। पहले टी-20 मैच में श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। श्रेयंका को दो विकेट मिली। वहीं, सैका इशाक को एक सफलता मिली।

कर्नाटक की ऑलराउंडर श्रेयंका, महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। श्रेयंका इस साल की शुरुआत में इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने WPL के पहले सीजन में 7 मुकाबले खेले थे। इस ऑलरांउडर खिलाड़ी ने 7 पारियों में 32 की औसत और 9.84 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए थे।

इसके अलावा श्रेयंका ने 151 की स्ट्राइक रेट से 62 रन भी बनाए थे। श्रेयंका को उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कैप सौंपी। मैच के दौरान श्रेयंका ने इंग्लैंड की कप्तान हैदर नाइट और एमी जोन्स का विकेट लिया। श्रेयंका ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए।

इशाक ने भी हासिल की एक सफलता

वहीं, WPL के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस (MI) से खेलने वाली बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। इसके चलते उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई। उन्होंने 10 मैच में 16.26 की औसत और 7.00 की इकॉनमी रेट से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। वह लीग में संयुक्त रूप से दूसरी सर्वाधिक विकेट वाली गेंदबाज रही थी।

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में सैका इशाक ने 4 ओवर में 38 रन खर्च किए। वहीं, डेनियल व्याट का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। सैका को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कैप थमाई।

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...