Exclusive Content:

श्रीलंका ने 3 विकेट से जीता दूसरा वनडे:बांग्लादेश के खिलाफ पथुम निसांका का शतक; सीरीज 1-1 से बराबर, डिसाइडर 18 मार्च को

श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे वनडे में 3 विकेट से हरा दिया। चट्टोग्राम में बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 286 रन बनाए। श्रीलंका ने 47.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। श्रीलंका से ओपनर पथुम निसांका ने 114 रन बनाए और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

दूसरे वनडे में जीत के साथ श्रीलंका ने 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 18 मार्च को चट्टोग्राम में ही खेला जाएगा।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब, लिट्टन पहले ओवर में आउट
जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही, टीम ने पहले ही ओवर में लिट्टन दास का विकेट गंवा दिया। लिट्टन खाता भी नहीं खोल सके। उनके बाद सौम्य सरकार और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया।

शांतो 40 रन बनाकर आउट हुए और उनकी सौम्य के साथ 75 रन की पार्टनरशिप टूटी। सरकार ने फिर तौहीद हृदॉय के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। वह 68 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 55 रन की साझेदारी टूटी।

सेंचुरी बनाने से चूके हृदॉय
130 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद हृदॉय एक एंड पर टिक गए। उनके सामने मुशफिकुर रहीम 25, मेहदी हसन मिराज 12 और तंजिम हसन साकिब 18 रन बनाकर आउट हो गए।

तस्कीन अहमद 10 बॉल में 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। उनके सामने हृदॉय ने 102 बॉल पर 96 रन बनाए। उन्होंने पारी में 3 चौके और 5 सिक्स लगाए। टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए।

हसरंगा को 4 विकेट
श्रीलंका के लिए लेग स्पिनर वनिंदू हसरंगा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। वह 6.4 ओवर ही गेंदबाजी कर सके, उन्हें 7वें ओवर में बॉलिंग करने में दिक्कत हुई, जिस कारण जनिथ लियानागे ने उनका ओवर कम्प्लीट किया। श्रीलंका से एक सफलता प्रमोद मदुशन को भी मिली।

श्रीलंका की भी शुरुआत खराब
287 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की भी शुरुआत खराब रही। ओपनर अविष्का फर्नांडो खाता खोले बगैर पहले ही ओवर में आउट हो गए। उनके बाद कप्तान कुसल मेंडिस 16 और सदीरा समरविक्रमा भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम ने 43 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए।

असलंका और निसांका ने की सेंचुरी पार्टनरशिप
पहले पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद ओपनर पथुम निसांका और चरिथ असलंका ने संभलकर बैटिंग की। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों ही प्लेयर्स ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी कर सेंचुरी पार्टनरशिप की और स्कोर 150 रन के भी पार कर दिया।

निसांका का शतक, असलंका सेंचुरी चूके
निसांका ने सेंचुरी लगाई और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया। वह 114 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार हुए और दोनों के बीच 185 रन की साझेदारी टूटी। उनके बाद असलंका भी 91 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 235 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

आधी टीम पवेलियन लौटने के वक्त श्रीलंका को 12 ओवर में 52 रन ही चाहिए थे। तभी जनिथ लियानागे 9 और वनिंदू हसरंगा 25 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दुनिथ वेल्लालागे ने 16 बॉल पर 9 रन बनाए और टीम को जीत के पार पहंचा दिया।

शोरिफुल-तस्कीन को 2-2 विकेट
बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता तंजिम हसन साकिब, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम को भी मिली।

सीरीज डिसाइडर 18 मार्च को
दूसरे वनडे के नतीजे के बाद 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। तीसरा मैच 18 मार्च को चट्टोग्राम में ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है। टी-20 सीरीज श्रीलंका ने 2-1 से जीती थी। वहीं 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 मार्च से शुरू होगी।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...