Exclusive Content:

अंचल कर्मी पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

कदवा(कटिहार):
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग(ऑडियो) तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें एक व्यक्ति बता रहे हैं कि ऑनलाइन जमाबंदी में नाम चढ़ाने के नाम पर रुपया का खेल खेला जाता है।
अंचल लिपिक द्वारा ऑनलाइन जमाबंदी में नाम चढ़ाने के नाम पर रुपया की मांग किया जाता है।
जिसमें राजीव गुप्ता को एक हजार रुपए देने की बात भी कह रहा है।
गौरी शंकर को भी 500 रुपया देने की बात बता रहे है। साथ ही उन्होंने अंचल लिपिक घनश्याम पर सात हजार रुपया व राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार पर 4000 रुपया मांग करने का आरोप लगा रहे है। हालांकि ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग जो वायरल हुआ है उसमे अंचल लिपिक घनश्याम से कोई बात चीत नही हो रहा है बल्कि कोई और किसी और बात कर रहा है।
हालांकि इस वायरल ऑडियो ई खबर कहीं से कोई पुष्टि नही करता है।
इस सम्बंध में अंचल लिपिक घनश्याम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।मेरे छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार का अफवाह फैलाया जा रहा हैं।
वही अंचल कर्मी राजीव गुप्ता ने बताया की मेरे द्वारा किसी से रुपया नही लिया गया है।
वही राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार व अंचल कर्मी गौरीशंकर से संपर्क नही होने पर उसका पक्ष नही रखा जा सका है।
संपर्क होने पर पक्ष रखा जायेगा। बहरहाल जो भी हो वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा सच क्या है?

ई खबर के लिए कटिहार से सचिन महली की रिपोर्ट।

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...