Exclusive Content:

ये सबूत बने एल्विश के गले की फांस: नोएडा पुलिस ने बड़ी खामोशी से बिछाया जाल, और फंसता चला गया ‘राव साहब’

बहुचर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव पुलिस की नोटिस पर रविवार को नोएडा आया था। उसे यह अहसास नहीं था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। इस कारण वह केवल दो लोगों के साथ आया। पिछले बार की तरह इस बार उसके साथ वकीलों की फौज नहीं थी।

क्या था पूरा मामला जिसके कारण बहुचर्चित एल्विश यादव को किया गया गिरफ़्तार

 रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों के साथ का वायरल वीडियो भारी पड़ गया। इसके साथ ही सपेरों से जुड़े कई लोगों के साथ ऑडियो व सपेरों से बरामद विष की एफएसएल रिपोर्ट एल्विश की गिरफ्तारी और जेल जाने का कारण बन गया। ऑडियो, वीडियो व एफएसएल रिपोर्ट जब पुलिस ने कोर्ट में रखा तब कोर्ट ने एल्विश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बहुचर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव पुलिस की नोटिस पर रविवार को नोएडा आया था। उसे यह अहसास नहीं था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। इस कारण वह केवल दो लोगों के साथ आया। पिछले बार की तरह इस बार उसके साथ वकीलों की फौज नहीं थी। एल्विश रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-73 स्थित फार्म हाउस पहुंचा। इसके बाद पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने वहां गई। पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने के लिए अपने साथ सेक्टर-29 पुलिस चौकी ले गई और वहां पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची तब भी उसके चेहरे पर कोई डर का भाव नहीं था। नोएडा पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम बहुत ही चुपचाप किया। पुलिस को यह आशंका थी कि अगर एल्विश की गिरफ्तारी जल्दी फैल गई तो उसके फॉलोवर्स आकर हंगामा कर सकते हैं। इस कारण पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा। जब पुलिस की टीम एल्विश यादव को लेकर सूरजपुर कोर्ट पहुंची और वहां अपना पक्ष रखा तो एल्विश के वकील का तर्क काम नहीं आया। पुलिस सभी साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट को कोर्ट के सामने रखकर अपील की थी कि एल्विश यादव का बाहर रहना वन्य जीव के लिए खतरनाक है। बाहर रहकर यह साक्ष्यों के साथ खिलवाड़ भी कर सकता है।

रविवार को जब पुलिस टीम सेक्टर-29 पुलिस चौकी पर पूछताछ कर रही थी तब सबसे पहला सवाल यही था कि आपका सांपों के विष, रेव पार्टी में विष सप्लाई करने और सपेरों के साथ क्या संबंध है। इस पर एल्विश यादव ने छूटते ही कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है। इसके बाद इससे संबंधित कई सवाल पूछे गए लेकिन एल्विश की तरफ से एक ही जबाव मिला।

पुलिस ने 150 से अधिक सवाल पूछे

नोएडा पुलिस की टीम ने एल्विश यादव से 150 से अधिक सवाल पूछे। इसमें अधिकतर जबाव में कुछ नहीं बोला तो कुछ के जबाव हां या ना में दिया। पुलिस ने पीएफए केस से जुड़े चार सपेरों व उसके साथी राहुल यादव से संबंध में सवाल किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए सांपों के साथ कई वीडियो को लेकर भी

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...