Exclusive Content:

शीर्ष 500 निजी कंपनियों का मूल्यांकन देश के जीडीपी का 71 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी टॉप पर

सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज 15.65 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ लगातार तीसरे साल शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। आरआइएल का मूल्यांकन दूसरे स्थान की कंपनी टीसीएस से करीब तीन लाख करोड़ रुपये अधिक है। एचडीएफसी बैंक 10 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) की अगुआई में देश में निजी क्षेत्र की शीर्ष 500 कंपनियों का मूल्यांकन 2,800 अरब डालर या 231 लाख करोड़ रुपये है। यह राशि सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के सामूहिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है। साथ ही यह राशि भारत के जीडीपी का करीब 71 प्रतिशत है।

HDFC बनी तीसरी सबसे मूल्‍यवान कंपनी

हुरुन इंडिया-एक्सिस बैंक-2023 की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज 15.65 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ लगातार तीसरे साल शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। आरआइएल का मूल्यांकन दूसरे स्थान की कंपनी टीसीएस से करीब तीन लाख करोड़ रुपये अधिक है। एचडीएफसी बैंक 10 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की और विदेशी कंपनियां नहीं हैं शामिल

सूची में 52 कंपनियां एक दशक से भी कम पुरानी हैं और सबसे पुरानी कंपनी ईआइडी-पैरी (235 साल) है। निजी क्षेत्र की शीर्ष 500 कंपनियों की सूची में सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध दोनों कंपनियां शामिल हैं। इनमें हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां और विदेशी कंपनियां शामिल नहीं हैं।

70 लाख से ज्‍यादा लोगों को रोजगार देती हैं ये कंपनियां

हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनस रहमान जुनैद ने कहा कि इन कंपनियों ने वर्ष में 13 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की है और उनकी संयुक्त बिक्री 952 अरब डालर है। एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी ने कहा कि ये कंपनियां 1.3 प्रतिशत या 70 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं।

 

Latest

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता...

Newsletter

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Don't miss

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला

हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95...

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग...

दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य

पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा...